Prof. Alok Chaube
Vice Chancellor
Phone: 07670-265413
Email: vc@gramodayachitrakoot.ac.in
Email: alokchaube@gramodayachitrakoot.ac.in
Profile of the Vice Chancellor (Click to View)

मा. कुलगुरु महोदय का सन्देश
प्रिय विद्यार्थियों, शोधार्थियों, अध्यापकों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों,
मुझे यह बताते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों- ग्रामोदय, आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और समग्र मानव विकास, को नई ऊर्जा और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रहा है। गांधीजी के ग्राम स्वराज के सिद्धांतों को आज के तकनीकी युग से जोड़ना हमारे लिए न केवल एक दायित्व है, बल्कि भविष्य-निर्माण का आधार भी है।
हमारा विश्वविद्यालय ग्रामीण भारत की आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर नवाचार, शोध, मूल्य-आधारित शिक्षा, सतत विकास, स्थानीय संसाधनों के उन्नत उपयोग तथा रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मेरा प्रयास है कि विश्वविद्यालय का प्रत्येक छात्र-छात्रा न केवल शैक्षणिक रूप से समृद्ध हो, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील, जिम्मेदार और व्यावहारिक ज्ञान से सम्पन्न नागरिक तथा भारतीय ज्ञान परम्परा के ध्वज वाहक बने।
विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता, डिजिटल सशक्तिकरण तथा शोध एवं प्रशिक्षण के नए अवसरों का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप शिक्षा को अधिक लचीला, बहु-विषयक और भविष्य उन्मुख बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
मैं आप सभी से अपेक्षा करता हूँ कि आप ज्ञान के साथ-साथ चरित्र निर्माण तथा मानवीय मूल्यों को आत्मसात करें, मेहनत और ईमानदारी को अपना पथदर्शक बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। आइये हम सब मिलकर इस विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बनाएँ।
(डॉ. आलोक चौबे)